उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा घर-घर जाकर अपील करें हमें राम भक्त चाहिए राम विरोधी

कानपुर (देहात) :- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिये शनिवार देर शाम से चुनावीं सभाओं का सिलसिला थम जाएगा। जिससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज लोकसभा के झींझक में जनसभा करके भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह लोगों के घरों में जाकर मोदी जी के लिये वोट मांगे और अपील करें कि हमें राम भक्त चाहिए राम विरोधी नहीं। लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के बाद अब चौथे चरण के चुनाव 13 मई को होने वाले हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को सभी लोकसभाओं में प्रचार के अंतिम समय के लिए लगा दिया है। शुक्रवार को इंडिया गठबंधन से राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा के झींझक में एक जनसभा कर गठबंधन को जिताने की अपील की थी। वहीं प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झींझक के चन्द्रभान डिग्री कॉलेज के पास करियाझाला तिराहा रसूलाबाद में आयोजित जनसभा में पहुंचे।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले धर्मगण बाबा को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में उप्र से 80 की 80 सीटें लानी हैं। उन्होंने कहा कि विकास है तो विरासत भी है। अयोध्या में राम मंदिर बन गया, ज्यादा से ज्यादा लोग मंदिर हो आये हैं। आज नई अयोध्या का दर्शन हो रहा है। श्री राम मंदिर के बनने में आपका योगदान रहा है। क्योंकि आपने ही दिल्ली और लखनऊ की सरकार अपने वोट से बनाई हैं। इस बार भी आपको अपना योगदान देना है। इस बार 500 वर्षों में पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक हुआ है। हमारी पीढ़ी भाग्यशाली है जो यह नजारा देखने के लिए हमको मिला है। नया भारत केवल बोलता नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, जो करके भी दिखाया है।

योगी ने कहा कि सपा ने राम भक्तों पर गोली चलवाई। अब मोदी जी के संकल्प के साथ जुड़ने का वक़्त है। बीजेपी का संकल्प देश के लिए है। विपक्ष को सत्ता अपने परिवार के लिए चाहिए जिससे वह अपनी जेब भर सकें। सपा के समय में हर तीसरे दिन दंगे होते थे, कोई सुरक्षित नहीं था। अब नए भारत में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। माफियाओं के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। परम् राम भक्त पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोई संवेदना नहीं की। जब मुलायम सिंह जी का निधन हुआ मैं स्वयं गया था और प्रधानमंत्री ने सम्वेदना प्रकट की थी। अखिलेश माफियाओं के प्रति और आतंकवादियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। एक तरफ राम भक्त हैं और एक तरफ राम द्रोही हैं जो देश और आपके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। मोदी जी के साथ जुड़कर एक आत्मनिर्भर और खुशहाल भारत बनाना है। भारत के अंदर सर्वत्र खुशहाली के लिये आपका समर्थन चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी ने सपा अध्यक्ष और इंडी गठबंधन पर चुटकी लेते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कन्नौज में कोई प्रत्याशी नहीं मिला गठबंधन को तो खुद अखिलेश यादव को यहां से मैदान में आना पड़ा। सपा सरकार में कन्नौज की सुगंध में दुर्गंध फैलाने का काम करते थे, उस वक़्त प्रतिदिन दंगे होते थे। उप्र की भाजपा सरकार में सात वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ, कोई कर्फ्यू नहीं लगा। आज एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से देश प्रगति कर रहा है। 80 की 80 लोकसभा जितने के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने जनसभा में आये सभी लोगों से अपील की कि वह सभी लोगों के घरों में जाकर भाजपा के लिए वोट मांगे और लोगों से अपील करें कि हनको राम भक्त चाहिए राम विद्रोही नहीं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago