उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली दौरे पर अफसरों को दी चेतावनी, रिपोर्ट भी जरूरी

उत्तर प्रदेश:- सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बैठक के बहाने बार-बार दिल्ली जाने वाले अफसरों के दौरे पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि अब से कोई भी अधिकारी सक्षम स्तर से अनुमति लेने के बाद ही प्रदेश के बाहर जाए।  उन्होंने कहा, दिल्ली में किसी मीटिंग में कौन सा अधिकारी जा रहा है, उसकी पूरी रिपोर्ट से उन्हें भी अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सभी मंत्रियों के साथ विभागीय कामकाज की समीक्षा के दौरान यह बात कही।

सीएम ने मंत्रियों से भी कहा कि वह भी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में लगातार समीक्षा करें। इसके अलावा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ’10 खरब’ करने को ध्यान में रखकर लगातार बैठकें करने और योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। गन्ना, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, परिवहन समेत करीब आधा दर्जन विभागों की मासिक समीक्षा बैठक न किए जाने पर भी मुख्यमंत्री ने असंतोष जताया। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जनता के बीच महाकुंभ के बारे में चर्चा करें। वीडियो भी दिखाएं और लोगों को सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में बताएं।

बैठक में मुख्यमंत्री को महाकुंभ से संबंधित उस वीडियो को भी दिखाया गया। उसे जनता को दिखाने के लिए तैयार कराया गया है। सीएम ने कहा कि 25 मार्च को प्रदेश सरकार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसलिए सभी मंत्री जनता के बीच सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को बताएं। जनता की समस्याओं की सुनवाई करें और उसका समाधान कराएं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago