दुखद खबर: जम्मू कश्मीर जिले में मां वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद शंकर आज उनके आवास पर निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि 85 वर्षीय प्रथम पुजारी की उनके कटरा स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज दिन में बालगंगा में किया जाएगा। उपराज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पुजारी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उपराज्यपाल ने एक ट्वीट में कहा की माता वैष्णो देवी जी के मुख्य पुजारी अमीर चंद जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें अपने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, ओम शांति।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…