उत्तराखण्ड:- उत्तराखण्ड में रोपवे विकास के नितांत महत्व को देखते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने रोपवे विकास हेतु राज्य सरकार की एकमात्र नोडल एजेंसी निर्धारित किए जाने के सम्बन्ध में सचिवालय में आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, पेयजल, सिंचाई व ब्रिडकुल ( BRIDCUL) के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने राज्य में रोपवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के सम्पूर्ण विकास, कन्सलटेंसी, टेक्निकल व अन्य सम्बन्धित सेवाओं के लिए ब्रिडकुल को विशेषज्ञ एजेंसी घोषित किए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों व हितधारकों की सहमति लेते हुए अग्रेतर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में ब्रिडकुल रोपवे एवं अन्य निर्माण कार्यों में विशेषज्ञता, अनुभव एवं पर्याप्त मानव संसाधन रखती है। ब्रिडकुल के अनुभवों एव विशेषज्ञता का लाभ रोपवे विकास में लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे रोपवे विकास के प्रोजेक्टस में तीव्रता से प्रगति सुनिश्चित होगी। बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, पंकज कुमार पाण्डेय, धीराज गर्ब्याल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…