उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर मुख्य सचिव ने ली बैठक

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की बैठक के दौरान अधिकारियों पीएम गतिशक्ति के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सड़क, रेलवे, औद्योगिक विकास एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए यह भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में गति शक्ति योजना महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभागीय सचिवों को निर्देश दिये यह जल्द सुनिश्चित किया जाए कि उनसे संबंधित विभागों में गति शक्ति के तहत प्रथम एवं द्वितीय चरण में क्या-क्या कार्य होने हैं। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि विभागों द्वारा पीएम गति शक्ति के तहत गति शक्ति पोर्टल में परियोजनाओं के महत्वपूर्ण डेटा चयनित कर डाले जाएं। पीएम गति शक्ति के कार्यों में तेजी लाने के लिए मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को निर्देश दिये कि वे अतिशीघ्र इससे संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन हेतु अपनी विभागीय टीम का गठन करें तथा पीएम गति शक्ति के तहत होने वाले कार्यों की नियमित समीक्षा भी करें। इस अवसर पर सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, सौजन्या, बी.वी.आर.सी पुरूषोतम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, दीपेन्द्र चौधरी, विनोद कुमार सुमन उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago