उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को युवा महोत्सव गढ़वाल एवं कुमाऊँ दोनों मंडलों में आयोजित किए जाने के दिए निर्देश

देहरादून:-  मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में राज्य में युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुँचाने हेतु आयोजित किए जा रहे युवा महोत्सव-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली। कौशल विकास विभाग अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में युवा महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। महोत्सव में सभी विभाग अपनी कौशल विकास व रोजगारपरक योजनाओं को युवाओं के समक्ष रखेंगे। इस महोत्सव के दौरान सभी विभाग युवाओं के लिए अपने स्टॉल लगाएंगे।

प्रदेशभर में संचालित 500 वर्चुअल कक्षाओं को भी उपयोग में लाया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि युवाओं को उचित एवं पूर्ण जानकारी मिल सके इसके लिये विशेषज्ञों को भी इसमें शामिल किया जाए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी जाने वाली प्रदर्शनियों को भी अधिक से अधिक समय तक लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे भी राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी मिलती रहे इसके लिए मोबाइल ऐप भी तैयार किया जाए। सभी विभागों द्वारा संचालित ऐसी योजनाओं की जानकारी इस एप में उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम,  विनोद कुमार सुमन, विजय कुमार यादव,  वी. षणमुगम ,  विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव अहमद इकबाल एवम  योगेन्द्र यादव एवं संयुक्त निदेशक सूचना  नितिन उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी की कोशिशों का मिलेगा फल, उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की मुहिम रंग ला…

12 hours ago

हरिद्वार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह लोग गिरफ्तार

हरिद्वार:- उत्‍तराखंड के हरिद्वार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। छह…

12 hours ago

पलोटा गांव में हिंसा, आपसी रंजिश में ग्राम प्रधान पर हमला, सिर पर हथौड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल किया

देहरादून:- आपसी रंजिश के चलते एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान के सिर पर हथौड़े से…

12 hours ago

चीड़ के पेड़ों के साथ पहाड़ी दरकने से हाईवे पर बढ़ी मुश्किलें, यात्रियों के लिए चिंता का विषय

बदरीनाथ:-  बदरीनाथ धाम के आस्था पथ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप भूस्खलन…

14 hours ago

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या की उपस्थिति

हरिद्वार:- आज महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार के सलेमपुर में राष्ट्रीय…

16 hours ago

पीएमएचएस का बड़ा निर्णय, प्रदेशभर में चार अक्टूबर से डॉक्टर करेंगे कार्य बहिष्कार

देहरादून:- प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) ने लंबित मांगों को लेकर चार अक्टूबर से…

16 hours ago