उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव ने टिकटों की बुकिंग में धोखाधड़ी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर  दर्ज करने के निर्देश दिए

देहरादून:-  मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में केदारनाथ हेली सेवा के सम्बन्ध में बैठक के दौरान कहा कि #CharDhamYatra के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन देखते हुए बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं को अधिक परेशानियां न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि टिकटों की बुकिंग में धोखाधड़ी और कालाबाजारी को रोकने के लिए अधिक से अधिक आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए साथ ही, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाए।

उन्होंने आईआरसीटीसी के साथ ही उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा भी लगातार अनुश्रवण किए जाने की आवश्यकता बतायी। उन्होंने यात्रा से जुड़ी सभी जनपदों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित पीआरडी जवान उपलब्ध कराए जाने हेतु भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शिकायतों के निस्तारण एवं रिफंड के लिए 24×7 व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को नकली वेबसाइटों और साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जाए। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव दिलीप जावलकर एवं अपर सचिव नागरिक उड्डयन सी. रविशंकर सहित अन्य उच्चाधिकारी  उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago