उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने Distribution Reform Committee की बैठक में स्मार्ट मीटरिंग और वाइब्रेंट विलेज की प्रगति की जांच

देहरादून:- मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज Distribution Reform Committee (DRC) के तहत सचिवालय में  आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, पीएम-जनमन (PVTG) तथा स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को पीएम-जनमन के तहत विशेषकर कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी क्षेत्रों) में गैर विद्युतीकृत घरों के विद्युतीकरण के लक्ष्य को समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए।

यूपीसीएल ने जानकारी दी कि अभी तक देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ तथा  ऊधम सिंह नगर के 669  PVTG घरों का विद्युतीकरण किया जा चुका है। मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को  आरडीएसएस के तहत Border Out Posts के विद्युत इन्फ्रास्ट्रक्चर सम्बन्धित कार्यों की डीपीआर की पुनः समीक्षा कर भारत सरकार को भेजने के भी निर्देश दिए।इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव  आर के सुधांशु, सचिव  आर मीनाक्षी सुन्दरम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago