उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंची केदारनाथ धाम

रुद्रप्रयाग: – उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2024 को शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है, 10 मई को गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न होने के बाद शासन-प्रशासन और पुलिस ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए कमर कस ली है, इसी क्रम में सोमवार को प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी चारधाम यात्रा की तैयारियों और पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने केदारनाथ धाम पहुंची। केदारनाथ धाम में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आस्था पथ, गेस्ट हाउस, मंदाकिनी और सरस्वती घाट, म्यूजियम, केदारनाथ मंदिर परिसर, शिव उद्यान और हॉस्पिटल सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए तय डेडलाइन से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सबसे पहले जिलाधिकारी और लोनिवि के अधिकारियों से वर्तमान में गतिमान पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके अलावा केदारनाथ मंदिर परिसर के सामने बन रहे भवनों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित एजेंसियों और जिलाधिकारी से भवनों का उद्देश्य पूछा, वहीं सभी एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भवनों के निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी भी ली, जिलाधिकारी को अधिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए गोल चबूतरे से मंदिर परिसर तक कॉरिडोर का कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रेन शेल्टर, मंदाकिनी और सरस्वती नदी के घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए पूरे क्षेत्र में क्या व्यवस्थाएं और सुविधा दी जाएंगी, उसकी जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामाग्री की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और निर्माण एजेंसियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सभी के साझा समन्वय से कठिन परिस्थितियों के बीच बेहतरीन कार्य हो रहा है। इसे आगे भी जारी रखते हुए समय पर सभी कार्य पूरे किए जाएं, वहीं उन्होंने निर्माण कार्यों में जुटे मजदूरों और कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना और उनका विशेष ध्यान रखने व सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। मुख्य सचिव ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कारगर टोकन सिस्टम, जूते- चप्पल के रख- रखाव की व्यवस्था, जैविक एवं अजैविक कूड़े के निस्तारण की कारगर व्यवस्था बनाने और उसे लागू करने के निर्देश भी जिलाधिकारी को दिए। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने एवं यात्रा सुगम- सुव्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने को भी कहा। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने मुख्य सचिव की रवानगी के बाद मंदिर परिसर, आस्था पथ, मंदाकिनी घाट सहित अन्य स्थानों पर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित संस्थाओं को समयबद्धता के साथ तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago