देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बीते दिन सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि अगला यात्रा सीजन शुरू होने से पहले जिन कार्यों को पूर्ण होना है, उन कार्यों के लिए अभी से कार्य योजना बनाते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु नाइट शिफ्ट की संख्या बढ़ाई जाए।
श्रद्धालुओं की पंक्ति के लिए जो शेल्टर बनाए जाने हैं, यात्रा शुरू होने से पहले तैयार कर लिए जाएं व Souvenir Shops का निर्माण कार्य पूर्ण करने के प्रयास किए जाएं। सीएस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को अगले यात्रा सीजन की तैयारियां अभी से शुरू किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने घोड़े खच्चरों की स्वास्थ्य जांच हेतु पशुपालन विभाग से सम्पर्क में रहते हुए उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…