देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बीते दिन चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के सुदृढ़ीकरण किए जाने के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए कहा कि चारधाम यात्रा को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए चारधाम यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान ही मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी ले ली जाए व यात्रा के दौरान 55 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य की जांच की जाए।
इससे कम आयु के लोगों को जो देखने में अस्वस्थ प्रतीत हो रहे हैं, उनकी भी मेडिकल जांच किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि पिछली यात्राओं में इन स्थानों में कार्य कर चुके लोगों से क्षेत्रों में व्यावहारिक समस्याओं को जानकर उनके निराकरण के लिए योजनाएं तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में कार्य करने के इच्छुक डॉक्टर्स से भी आवेदन मांगे जाएं। इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे, आर. राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनिता शाह सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…