देहरादून:- मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की शासी निकाय की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक में संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए अकादमी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि संस्कृत भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए अन्य राज्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज का अवलोकन कर उनको भी प्रदेश में लागू किया जाए।
उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के मध्य संस्कृत गान आदि प्रतियोगिताओं का अधिक से अधिक आयोजन किया जाए। बैठक में सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक संस्कृत शिक्षा एवं सचिव उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी श्री एस. पी. खाती सहित अन्य अधिकारी एवं अधिशासी निकाय के सदस्य उपस्थित थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…