देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में अगस्त्यमुनि रूद्रप्रयाग में स्पोर्ट्स स्टेडियम के सम्बन्ध में वित्त व्यय समिति की बैठक ली। इस दौरान समिति द्वारा 1765.61 लाख रूपए लागत की योजना को सहमति प्रदान की गई। उन्होंने अगस्त्यमुनि रूद्रप्रयाग में स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित कर अन्य खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रदेशभर के लिए अगले 5-10 सालों का व्यापक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेशभर में आवश्यकता के आधार पर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलने के लिए मैदान और अन्य सुविधाएं मिलने लगेंगी तो प्रदेश के युवा नशे एवं अन्य गलत कार्यों की ओर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी एवं प्राईवेट स्कूलों के खेल मैदानों में क्षेत्र की आवश्यकता आधारित खेल की आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर फोकस किया जाए। इससे स्कूल एवं स्थानीय लोग इन खेल मैदानों का लाभ उठा पाएंगे।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे सहित अपर सचिव एवं निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…