उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने किया प्रतिभाग, मासिक धर्म के बारे में बालिकाओं से की बात

आज जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने प्रतिभाग किया और कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। वहीं इस अवसर पर सभी बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनायें दीं।

बालिकाओं को निशुल्क स्पर्श सेनेटरी नैपकिन वितरित करती हुई मंत्री

कार्यक्रम में बालिकाओं को निशुल्क स्पर्श सेनेटरी नैपकिन वितरित किये साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के खाते में PFMS के माध्यम से सितंबर माह का वेतन (24 करोड़ रुपये) ट्रांसफर किया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्य ने सभी बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए मासिक धर्म के महत्त्व के ऊपर प्रकाश डाला। कहा आज के इस आधुनिक युग में अभी भी कई लोग माहवारी को समाज में अस्पर्श विषय मानकर इस पर बात करने से हिचकते हैं, कई बार महिलाएं खुद इस विषय पर खुलकर बात नहीं करती हैं।

समाज में जागरूकता ना होने के कारण महिलाएं माहवारी के दौरान साफ सफाई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। आज हमें सबसे बड़ी आवश्यकता माहवारी के प्रति लोगों के मध्य जागरूकता फैलानी की है साथ ही पुरानी अवधारणा को बदलने की भी है, साथ ही मंत्री रेखा आर्य ने इस दौरान विभिन्न स्टालो का निरीक्षण भी किया।

बालिकाओं को सम्बोधित करती हुई मंत्री

इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विधायक बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या, रेशम फेडरेशन के डायरेक्टर रेवाधर ब्रजवासी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भुवन चंद आर्या, नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग एस के सिंह, डीपीओ नैनीताल मुकुल चौधरी, राज्य परियोजना अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मोहित चौधरी, जिला प्रोवेशन अधिकारी वर्षा आर्या सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी बहने, बालिकाएं और स्थानीय जनता उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें:-https://uttarakhandjagran.co.in/additional-chief-secretary-instructed-the-officers-to-form-a-committee-to-ease-the-process-of-land-acquisition-and-compensation-for-roads/

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago