उत्तराखण्ड

बाल विकास मंत्री रेखा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, को दिया बड़ा तोहफा

देहरादून: दीवाली से पूर्व महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेश में कार्यरत करीब 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  को बड़ा तोहफा दिया है। एक और जहाँ कल मंत्री रेखा आर्या ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  के खातों में अक्टूबर माह के मानदेय का डिबीटी के जरिये भुगतान किया तो वही आज अपने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विभागीय मंत्री ने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खातों में एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का पीएफएएस के माध्यम से भुगतान किया। यह धनराशि कुल 3 करोड़ की है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की आज जिस प्रकार से मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी बहनों को दीपावली पर एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की निश्चित तौर पर इससे हमारी आंगनबाडी बहनों का मनोबल बढेगा और वह आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। साथ ही उन्होंने कहा विभागीय मुखिया होने के नाते उनकी हमेशा यह कोशिश रहती है कि वह विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के हित में हर संभव कार्य करें। साथ ही मंत्री रेखा आर्य ने कहा की आंगनबाड़ी बहने विभाग की एक मजबूत कड़ी हैं, आंगनबाड़ी बहनों ने कोरोना काल और अन्य समय पर भी विभाग के कार्यों को सफल बनाने का कम किया है। आंगनबाड़ी बहनों के प्रति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंभीर है और आज उन्ही के प्रयासों से इस दीपावली पर हम समस्त आंगनबाड़ी बहनों के लिए प्रोत्साहन राशि वितरित कर रहे हैं।

वही इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों क साथ बैठक भी की। बैठक में विभागीय कैबिनेट मंत्री ने सभी जिलों में बनने वाले छात्रावास, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रो के उच्चीकरण,आंगनबाड़ी कार्यक्रर्तियों को दिया जाने वाला प्रशिक्षण सहित कई विषयों पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान जिलों में बनने वाले छात्रावास का जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा की छात्रावास के बनने से खिलाड़ियों को कई सुविधाएं मिलेगी साथ ही आंगनबाड़ी बहनों को प्रशिक्षण मिलने से विभागीय काम करने में आसानी होगी।  इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरी चंद सेमवाल, उपनिदेशक एसके सिंह ,डीपीओ विक्रम सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago