पिथौरागढ़ में द्वालीगाड़ पुल ध्वस्त होने से थल-मुनस्यारी सड़क कई दिनों से बंद है, जिससे लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं, सबसे ज्यादा परेशानी छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है, यहां बरसाती नाला उफान पर बह रहा है, यहां छात्र एक दूसरे का हाथ पकड़कर नाले को पार करते नजर आ रहे हैं।
बीते दिन को बरसाती नाला उफान पर आ गया, जिससे विद्यार्थी इंटर कॉलेज जा रहे है, बिरथी गांव के बच्चे फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने हाथ पकड़कर नाला पार कराया, इस दौरान बच्चे एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इतना ही नहीं स्कूल की छुट्टी के बाद भी छात्रों ने इसी तरह जान जोखिम में डालकर नाले को पार किया।
यहां थोड़ी सी चूक से तेज उफान में बहने का खतरा बना हुआ है, इन हालातों ने अभिभावकों की चिंता भी बढ़ा दी है। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था करने की मांग की है, साथ ही उनका कहना है कि बरसात के दिनों में द्वालीगाड़ में तेज बहाव रहता है। ऐसे में यहां पर हर समय जोखिम रहता है, उन्होंने द्वालीगाड़ में एक मजबूत पुल और सुबह के समय रेस्क्यू के लिए कर्मी तैनात करने की मांग की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…