उत्तराखण्ड

भराड़ीसैण में फटा बादल, विधानसभा परिसर के पास हेलीपैड हुआ क्षतिग्रस्त

उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही जिसे किसी न किसी क्षेत्र में नुकसान आवश्यक हो रहा हैं, कई हाईवे बंद है तो कही नदी उफान पर ऐसे में प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के पास कल दोपहर करीब डेढ़ बजे बादल फट गया। इससे विधानसभा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हेलीपैड का 20 मीटर लंबा किनारा क्षतिग्रस्त हो गया। बादल फटने के कारण चोरड़ा गांव के जंगल में बांज, बुरांश, फनियाट के सैकड़ों पेड़ मलबे में दब गए, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

इसके अलावा मल्ला दारमा के ग्राम सोबला तोक झिमीर गांव भेती नाले में बदल फटने से बीआरओ की तवाघाट सोबला सड़क पर भेती नाले में एक बेली ब्रिज बहने की सूचना मिली है। बादल फटने के कारण अचानक धौली नदी और महाकाली का जल स्तर बढ़ गया है। फिलहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है। धारचूला में भी बादल फटने की खबर है। वहीं चोड़ा की ग्राम प्रधान विनीता देवी ने बताया कि घटना के समय लोग जंगल में जानवरों को चुगाने गये थे। बादल फटते ही उनमें अफरातफरी मच गई, कोई मलबे की चपेट में नहीं आया।

पानी के श्रोत भी मलबे में दब गए हैं। प्रधान ने बताया कि हेलीपैड निर्माण के दौरान निकले मलबे का ढेर ही आफत का सबब बना। पानी के साथ बहे इस मलबे ने जंगल को बर्बाद कर दिया है। उपप्रधान देव सिंह ने सरकार से जंगल की सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago