उत्तराखण्ड

अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के कई जिलों में छाएंगें बादल

देहरादून:-  उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवाओं ने मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज अचानक बदल कर रख दिया है। उत्तर पश्चिमी हवाएं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ से टकराने के बाद पूरे राज्य में पहुंच रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी दून में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री था। अधिकतम तापमान के 26 डिग्री पहुंच जाने के चलते लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन, रविवार को एक बार फिर लोग ठंड से ठिठुर गए।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के चलते राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंडक का असर दिखाई देगा। लेकिन, 15 फरवरी के बाद दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में उधमसिंह नगर, नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है। जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में वैसे तो आसमान साफ रहेगा लेकिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास बने रहने के चलते दिन में भी थोड़ी गुनगुनी सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago