स्वामी विवेकानंद जयंती पर दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से 72 युवाओं का दल गुरुवार को रवाना हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने हरी झंडी दिखाकर दल की बस को रवाना किया।
राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक होना है। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजन किए जाएंगे। इसमें देश के सभी प्रदेशों की टीमें शामिल हो रही हैं।
इसमें शिरकत करने के लिए उत्तराखंड से 72 प्रतिभाशाली युवाओं की टीम दिल्ली गई है। युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस टीम में संगीत, लोक नृत्य, लेखन, डिबेट समेत अनेक विधाओं में पारंगत युवा शामिल है, जो वहां विभिन्न सांस्कृतिक और बौद्धिक आयोजनों में हिस्सेदारी करेंगे।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस टीम ने युवा महोत्सव के लिए लंबे समय से तैयारी की है, उम्मीद है कि टीम का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन शानदार रहेगा। मंत्री रेखा आर्या ने टीम को बेहतर प्रदर्शन करने और आयोजन में पहला स्थान करने की शुभकामनाएं दी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…