राष्ट्रीय

सीएम आतिशी का बयान, दिल्ली में 10 हजार बस मार्शल की बहाली से बढ़ेगी महिलाओं की सुरक्षा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी काम किए हैं। महिलाओं के साथ बसों में अभद्र व्यवहार ना हो, इसके लिए 2015 में बसों में बस मार्शल लगाये गये। सीसीटीवी और पैनिक बटन लगाये गये, लेकिन 2023 में  भाजपा ने अपने अधिकारियों के जरिए इन बस मार्शलों को हटा दिया। आप विधायकों, कार्यकर्ताओं ने बस मार्शलों के लिए सड़क पर संघर्ष किया और आखिर में भाजपा को आप और बस मार्शलों के संघर्ष के आगे झुकना ही पड़ा।

बसों में मार्शलों की नियुक्ति के मुद्दे पर दिल्ली की सीएम आतिशी का कहना है, ‘हम महिलाओं की सुरक्षा के लिए बस मार्शलों को स्थायी रूप से नियोजित करने के लिए एक नीति बनाने के लिए उपराज्यपाल को पत्र लिख रहे हैं। जब तक कोई नीति नहीं बनती, तब तक 10,000 बस मार्शलों को बहाल किया जाना चाहिए।’

भाजपा ने बस मार्शलों का वेतन रोका: आतिशी
आतिशी ने कहा, दिल्ली में बसों में महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए 2017-18 में सरकार ने मार्शल तैनात किए थे। बसों में इन मार्शलों की नियुक्ति से महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों को जो सुरक्षा मिली इसका कई प्रमाण दिल्लीवालों ने देखा। उन्होंने दावा किया कि मार्शलों ने बस में महिलाओं के साथ होने वाली बदतमीजी को रोका, किसी बच्चे के अपहरण होने के प्रयास को रोका, बुजुर्गों की मदद की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने षड्यंत्र रचकर अपने अधिकारी के माध्यम से अप्रैल 2023 से इन बस मार्शलों की तनख्वाह रोक दी।

10 हजार युवा बेरोजगार हो गए : आतिशी
उन्होंने दावा करते हुए कहा, इससे एक तरफ बसों में महिलाएं असुरक्षित हुई और दूसरी तरफ 10 हजार से अधिक परिवार के युवा बेरोजगार हो गए। केजरीवाल ने बार-बार कहा कि इन बस मार्शलों को वापिस रखा जाए। उन्होंने प्रण लिया कि चाहे जितना भी संघर्ष करना पड़े, लेकिन इन बस मार्शलों को वापिस रोजगार दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि, आखिरकार इस संघर्ष के सामने भाजपा को झुकना पड़ा और बस मार्शलों की दोबारा नियुक्ति के लिए तैयार होना पड़ा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago