उत्तराखण्ड

सीएम धामी और वित्त मंत्री  आज मुख्यमंत्री आवास में करेंगे संवाद कार्यक्रम का आयोजन, जन सुझावों पर होगी चर्चा

वर्ष 2023-24 का बजट तैयार करने से पहले प्रदेश सरकार पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचन्द अग्रवाल की उपस्थिति में बजट पर संवाद की पहल करने जा रही है। प्रदेश सरकार नए वित्तीय वर्ष के लिए बजट तैयार कर रही है, उसमें जनता के सुझावों को शामिल करना चाहती है। लोगों के हितों का बजट बनाने के लिए आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बजट पर संवाद कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में किसानों, व्यापारियों, जन प्रतिनिधियों और अन्य हित धारकों से चर्चा होगी।  वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से जनता के सुझाव आमंत्रित किए जाने तथा जन सहभागिता को और सशक्त बनाने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पिछले वर्ष से इसकी शुरुआत की गई थी। धामी सरकार का प्रयास है कि राज्य सरकार बजट तैयार करने से पहले हितधारकों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों, किसानों से सुझाव ले। जिससे बजट सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की आजीविका का मुख्य स्रोत पर्यटन है, इसलिए राज्य के विभिन्न जिलों में पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए जिलावार भी नए पर्यटन स्थलों को चिहि्न्त कर विकसित करने के साथ ही वर्क टूरिज्म विकसित करने पर भी बल दिया जा रहा है। जिसके लिए जिलावार भी बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago