उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने की घोषणा अब से पहाड़ी जनपदों से राजधानी आने वाले पत्रकरों के लिए निशुल्क रात्रि विश्राम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ी जनपदों से राजधानी आने वाले पत्रकारों को रात्रि विश्राम की बेहतर व्यवस्था दी जाने की घोषणा की है। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने राजधानी आने वाले अन्य जनपदों के पत्रकारों को रहने की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया है।
उन्होंने बताया कि रवांई घाटी पत्रकार संघ के सांकरी में आयोजित अधिवेशन में संगठन ने एक मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम दिया था जिसमें पहाड़ी जनपदों से राजधानी आने पर पत्रकारों को निःशुल्क रात्रि विश्राम की व्यवस्था किये जाने, तहसील व ब्लॉक स्तरीय पत्रकारों को मान्यता मिलने ,यमुनोत्री धाम क्षेत्र में प्रेस क्लब निर्माण सहित आपदाग्रस्त जनपदों के पत्रकारों का 20 लाख का जीवन बीमा किये जाने की मांग की थी जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में पत्रकारों के एक अधिवेशन में अन्य जनपदों से आने वाले पत्रकारों को रात्रि विश्राम की व्यवस्था किये जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के हित मे धामी सरकार कार्य कर रही है जो समय समय पर पत्रकारों को नजर भी आयेगी। इधर रवांई घाटी पत्रकार संघ ने जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री धामी के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का आभार जताते हुए अन्य मांगों पर विचार करते हुए कार्यवाही की उम्मीद जताई है। आभार जताने वाले पत्रकारों में अध्यक्ष सुनील थपलियाल, महामन्त्री विजयपाल रावत, दिनेश रावत, राधेकृष्ण उनियाल, जय प्रकाश बहुगुणा, बलदेव भंडारी, तिलक चन्द रमोला, ओंकार बहुगुणा, द्वारिका सेमवाल, नितिन चौहान, भगवती रतूडी,मदन पैन्यूली उपेंद्र असवाल,संदीप, विनोद रावत, वीरेंद्र सिंह, नीरज, भगत राणा, हरीश चौहान, राजेन्द्र चौहान सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago