राष्ट्रीय राइफल्स के शहीद जवान प्रवीन सिंह गुसाईं के परिजनों से सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की है और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। 2 जून को तड़के प्रवीन सिंह निवासी पुंडोली नैलचामी जम्मू कश्मीर शोपियां में आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में जुटे थे, इसी दौरान जोरदार विस्फोट होने से प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे, घायल जवान को उपचार के लिये सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान प्रवीन ने दम तोड़ दिया था।
जवान प्रवीन सिंह गुसाईं (32) मूल रूप से टिहरी जिले के सीमांत नैलचामी घनसाली के पुंडोली गांव के रहने वाले थे, प्रवीन बीते 23 मई को ही एक माह की छुट्टी पूरी कर अपनी ड्यूटी पर लौटे थे, जो 26 मई को अपनी ड्यूटी पर तैनात हो गए थे, लेकिन एक हफ्ते के भीतर ही उनके घर पर शहादत की खबर आ गई। प्रवीन गुसाईं 2012 में आर्मी की 15वीं लाइन में भर्ती हुए थे, हाल में प्रवीन गुसाईं जम्मू कश्मीर में देश की सेवा में तैनात थे. प्रवीन गुसाईं का परिवार अपने भाई के साथ देहरादून के बंजारावाला में रहता है, 32 साल के प्रवीन अपने पीछे पत्नी और 6 साल के बेटे को छोड़ गए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…