मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौलापार स्थित कालीचौड़ मन्दिर पहुंचे, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां काली की पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश के लिए सुख, समृद्धि की कामना की। पूजा अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री धामी से ग्रामीणों ने मुलाकात की जहां समिति व लोगों ने सुल्ताननगरी मंदिर गेट से मां कालीचौड़ मन्दिर तक डामरीकरण के साथ ही पूर्वी खेड़ा, गोबिन्द ग्राम, सुल्ताननगरी व पश्चिमी खेड़ा लिंक मार्गों का डामरीकरण कराने की मांग रखी। मुख्यमंत्री धामी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जायेगा।
इस अवसर पर विधायक रामसिंह कैड़ा, मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट, बसंत सनवाल, हुकम सिंह कुंवर, शेखर जोशी, पुष्कर कोश्यारी, पार्षद तन्मय रावत, हरीश मनराल, बालम बिष्ट, आलोक सत्याल, भुवन जोशी आदि उपस्थित थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…