बीजेपी के प्रदेश प्रशिक्षण विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया है, समापन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पालन करने संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करने को कहा, 19 जुलाई को काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित एक होटल में बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का वंदे मातरम गीत के साथ उद्घाटन हुआ था, इस कार्यक्रम में कुल 14 सत्र रहे, जिसमें बीजेपी से सैद्धांतिक, वैचारिक, मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों, पार्टी की कार्य पद्धति, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारियां प्रशिक्षण में दी गई।
प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद, कृषि, रक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से 8 सालों में किए गए कार्यों, विदेश नीति, चुनाव प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन, केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं और सरकार की उपलब्धियों आदि अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मानें तो राज्य में पार्टी स्तर पर 252 मंडलों में प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…