उत्तराखण्ड

जन सभा को संबोधित कर सीएम धामी ने जनता का आभार किया व्यक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत की  देवतुल्य जनता द्वारा दिए गए समर्थन मत एवं स्नेह प्यार से मैं भावुक हूं। उन्होंने कहा चंपावत की जनता की हर आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा, उन्होंने चंपावत से चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकृति दिए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का  भी धन्यवाद  किया। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने  उत्तराखंड के लोगों का धन्यवाद किया है, साथ ही उन्होंने चंपावत की जनता का विशेष रूप से धन्यवाद  किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैलाश गहतोड़ी जी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को और आगे बढ़ाने के साथ ही हमारी सरकार क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का संचालन  पूरी गुणवत्ता एवं तेजी के साथ करेगी। उन्होंने कहा  जनता के साथ समन्वय बनाकर पूरे प्रदेश के साथ ही चंपावत में विकास कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत में हम जल्द ही मां हिंगला देवी मंदिर को रोप वे से जोड़ने का कार्य करेंगे, पूर्णागिरी मंदिर से संबंधित सभी समस्याओं का निस्तारण होगा , चंपावत शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जाने , सोवन सिंह जीना विश्वविद्यालय का कैंपस चंपावत में खोले जाने जैसे विभिन्न कार्यो को जल्द किए जाने की बात कही ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत की जनता के आशीर्वाद से हम चंपावत के विकास के साथ ही उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे एवं राज्य की 25 वीं वर्षगांठ पर हमारा राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, पर्यटन, जैसे विभिन्न क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए हम पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा चंपावत के प्रत्येक गांव में सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचे इसके लिए हम हर क्षेत्र के भौगोलिक आधार पर  विभिन्न योजनाएं बनाएंगे।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र में  नरेंद्र मोदी  के प्रधानमंत्री बनने के बाद एक भी घोटाला नहीं हुआ है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा आज प्रत्येक योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं एवं प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार पहुंचे इसके लिए कई कार्य किए गए हैं। देश एक सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा  देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा की  इतनी बड़ी जीत के लिए वे अपने  हमेशा चंपावत की जनता के आभारी रहेंगे।  इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का विशेष रूप से धन्यवाद किया, उन्होंने कहा  कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़कर उन्हें जिताने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस दौरान पूर्व विधायक  कैलाश गहतोड़ी , सांसद  अजय टम्टा , चुनाव प्रभारी  कैलाश शर्मा , विधायक  राम सिंह कैड़ा , विधायक  शिव अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष  दीप पाठक, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago