सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफल हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी है। सीएम धामी ने कहा कि 12वीं की परीक्षा में सफल हुए छात्र उच्च शिक्षण संस्थानों का हिस्सा बनकर देश व समाज की सेवा के लिये अपनी सक्षमता साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे युवा छात्र देश के भावी नागरिक है। उन्होंने सभी की उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन छात्रों का परीक्षा परिणाम उनकी आशा के अनुकूल नहीं रहा वे हतास और निराश न हो , बल्कि दुगने उत्साह के साथ आगामी परिक्षा की तैयारी में जुट जाय। पूरे मनोयोग से यदि असफलता का सामना किया जाय तो सफलता अवश्य मिलती है। मुख्यमंत्री ने विद्यालयी परीक्षा आयोजन से जुड़े अध्यापकों एवं कार्मिकों को भी बधाई दी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…