उत्तराखण्ड

सर्किट हाउस, गौलापार में सीएम धामी ने की अधिकारियों के साथ की बैठक

सर्किट हाउस, गौलापार में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्माणदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य को समय, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि  किसी भी अधिकारी और कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिले में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई अवस्थापना, नहर, वन, जनता दरबार, बहुउद्देशीय शिविरों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की गहनता से समीक्षा की। जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधि व अधिकारी मिलकर योजना बनाए जिससे जनपद की आवश्यकता के अनुरूप विकास को गति मिलेगी।

सीएम धामी- कुमाऊँ मण्डल के समस्त जिलाधिकारी से समीक्षा बैठक

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आयुक्त कुमाऊँ को  निर्देश दिये है कि आबादी क्षेत्र एवं सड़क मार्गों पर जो भी सूखे पेड़ है एवं जिनसे जनमाल एवं जनहानि की सम्भावना है उन्हें तत्काल सम्बन्धित डीएफओ से वार्ता कर कटान हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। इसके साथ ही कुमाऊँ मण्डल के समस्त जिलाधिकारी से समीक्षा बैठक करने के भी निर्देश दिए।

सीएम ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि जनपद में जिन स्थानों पर वर्षाकाल में जलभराव की समस्या रहती है उन स्थानों को चिन्हित करते हुये तत्काल उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों पर निजी रुचि लेकर फॉलो अप करने, अधिकारी को जनता मिलन एवं उनकी शिकायतें व समस्यायें के निस्तारण के लिए समय निर्धारित करना सुनिश्चित करें । दूरस्थ क्षेत्र के आमजन की समस्याओं का निस्तारण ससमय हो सके, इसके लिए ब्लॉक, न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देश्य शिविर एवं जनता दरबार लगाने के  निर्देश दिये।

समस्त कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी समय पर पहुँचे व आवश्यक रूप से बायोमेट्रिक व्यवस्था से उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही आगामी माह में पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में मौजूद विधायक

इस अवसर पर मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक वंशीधर भगत, मोहन बिष्ट, सरिता आर्य, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, डॉ जगदीश चंद्र ,सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, डीएफओ टीआर बीजू लाल, संदीप, अभिलाषा सिंह, चन्द्र शेखर जोशी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई आर पी सिंह, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार,  विजय बिष्ट, डॉअनिल कपूर सहित अन्य उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago