उत्तराखंड में एक बार फिर नए जिले बनाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में नए जिले बनाने के संकेत देते हुए कहा है। कि नए जिलों की मांग लंबे समय से चल रही है ऐसे में सरकार पता लगाएगी की प्रदेश में कहा-कहा जिलों का पुनर्गठन हो सकता है और वास्तव में कहा नए जिलों की आवश्यकता है। जिसके लिए समस्त जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के बाद इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
जहां एक तरफ सीएम धामी ने प्रदेश में नए जिले बनाने के संकेत दे दिए है तो वहीं अब कांग्रेस ने सीएम के इस बयान को शिगूफा करार दिया है। बता दें कि उत्तराखंड में नए जिलों बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है और उत्तराखंड सरकार के स्तर पर राज्य में नए जिले बनाने के लिए एक जिला पुनर्गठन आयोग अस्तित्व में है लेकिन आयोग की अब तक 4 बैठकें होने के बावजूद भी आयोग सक्रियता से काम नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं जिला पुनर्गठन आयोग के पास वर्तमान में चार नए जिले प्रस्ताव है जिनमें से कोटद्वार, यमनोत्री, रानीखेत, डीडीहाट को जिला बनाने का प्रस्ताव विचार के लिए आयोग के पास लंबित है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…