उत्तराखण्ड

नन्दा गौरा योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित करने एवं “नन्दा गौरा योजना पोर्टल” का सीएम धामी ने किया उद्घाटन

 देहरादून: आज मुख्य सेवक सदन मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नंदा गौरा योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की, कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सर्वप्रथम सभी को शारदीय नवरात्री की शुभकामनायें दी, इस अवसर पर उन्होंने कहा की आज का दिन विशेष है की आज हम अपनी बालिकाओं को नंदा गौरा योजना से लाभान्वित कर रहे हैँ, उन्होंने कहा की आज माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर कमलों द्वारा नंदा गौरा योजना के अंतर्गत 80 हजार लाभार्थी बालिकाओं को PFMS के माध्यम से ₹ 323 करोड़ की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया गया है।

                                         दीप प्रज्वलन करते हुए सीएम धामी और मंत्री रेखा आर्य

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की इस योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, बाल विवाह रोकना, समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने के साथ बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है, इस योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर ₹ 11हजार की धनराशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है साथ ही कक्षा 12 वीं पास पर ₹ 51 हजार का लाभ प्रदान किया जाता है।

बेटियों को दे सही शिक्षा और संस्कार -रेखा आर्या

उन्होंने कहा की हमें समाज में बेटियों को सही शिक्षा,संस्कार और आजादी देनी चाहिए, बालिकाओं से आग्रह करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा की आपको अपने जीवन में एक उद्देश्य निर्धारित करना चाहिए और उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करना चाहिए, अगर लक्ष्य निर्धारित कर दिया जाये तो उसे अवश्य पूर्ण किया जा सकता है, उन्होंने कहा की यह सदी बेटियों की है आज हमारी बेटियां जल, थल और नभ में अपना परचम लहरा रहीं हैं, साथ ही कहा की अगर हम सभी माता -पिता अपनी बेटियों को उनके लक्ष्य के प्रति प्रेरित करें तो निश्चित ही आने वाला समय हमारी बेटियों का होगा।

                                                                                   नंदा गौरा योजना

अंकिता भंडारी मामले पर सरकार ने दिखाई गंभीरता, घटनाक्रम से हर कोई है व्यथित-रेखा आर्या

अंकिता भंडारी घटनाक्रम पर बात करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा की निश्चित ही यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसी घटना को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ सरकार ने त्वरित कारवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और आज अपराधी सलाखों के पीछे हैं, उन्होंने कहा की सरकार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इसके लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के साथ ही SIT गठित की है ताकि दोषियों को कठोर से कठोरतम सजा मिले, कैबिनेट मंत्री ने साथ ही कहा की उनकी संवेदनाएं व सहानुभूति परिवार के प्रति हैं।

बेटियां हैं हमारी मान, सम्मान और अभिमान-पुष्कर सिंह धामी

वहीँ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सभी लाभान्वित बालिकाओं को शुभकामनायें प्रेषित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तराखंड की यह धरती नंदा-गौरा की धरती है, उनकी सरकार ने यह संकल्प लिया है की हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे ना रहे, बेटियों के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी ने यह प्रयास करना है। उन्होंने कहा की हम सब अपने जीवन में जो भी संकल्प ले उसमे कोई विकल्प ना हो, मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा की हमें अपनी शक्तियों को पहचानने की आवश्यकता है, मनुष्य के पास अनंत शक्ति व ऊर्जा का भंडार उपलब्ध है।

 

अंकिता भंडारी प्रकरण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की इस मामले पर हमारी सरकार संवेदनशील और मामले की गंभीरता को देखते हुए ही हमने फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट और SIT के गठन का तुरंत निर्णय लिया। जिस स्थान पर यह घटना घटित हुई हमने उस रिसोर्ट को ध्वस्त करने के साथ ही प्रदेश में संचालित ऐसे अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण के निर्देश भी दिए हैं, उन्होंने कहा की बेटियां हमारा मान, सम्मान और अभिमान है और ऐसी घटना को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ हम ऐसी कारवाही करेंगे जो समाज में नजीर बनेगी।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरीश चंद सेमवाल, उप निदेशक एसके सिंह, संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट जी सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago