उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने किया पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय कुमॉयू परिक्षेत्र नैनीताल के नव निर्मित अत्याधुनिक कार्यालय का उद्घाटन

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपने नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय कुमॉयू परिक्षेत्र नैनीताल के नव निर्मित अत्याधुनिक कार्यालय/अतिथि गृह/पुलिस कन्ट्रोल रूम का फीता काट कर उद्घाटन किया गया।

  1. नव निर्मित भवन के परिक्षेत्रीय पुलिस कन्ट्रोल रूम में नैनीताल क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु लगाये गये 28 सीसीटीवी कैमरों का लाइव विडियो देखकर मॉनिटरिंग की जा रही है। शहर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि/यातायात व्यवस्था बाधित होने पर सम्बन्धित थाना/चौकी को संदेश प्रसारित कर आवश्यक कार्यवाही की जाती है।
  2. परिक्षेत्रीय कार्यालय को कॉरपोरेट ऑफिस की तर्ज पर अत्याधुनिक रूप देते हुए विगत 20 वर्षों के मैनुअल डाटा को कम्यूटर फॉर्म में डिजिटाईज किया जा रहा है तथा कार्यालय के 22 कम्प्यूटरों को लोकल एरिया नेटवर्किंग प्रणाली के माध्यम से जोडकर डाटा को सांझा किया जाता है।
  3. उक्त समस्त डाटा को सुरक्षित रखने हेतु सर्वर रूम की व्यवस्था की गयी है, जिसमें रेंज कार्यालय के कैम्प ऑफिस हल्द्वानी में स्थापित 08 कम्प्यूटर के डाटा को सुरक्षित रखते हुए आवश्यकतानुसार सांझा किया जाता है। परिक्षेत्रीय कार्यालय को स्मार्ट रूप देते हुए कार्यालय को पूर्ण रूप से आधुनिक सुविधाओं व उपकरणों से सुसज्जित किया गया है।

 

इस अवसर पर नैनीताल विधान सभा क्षेत्र की विधायक सरिता आर्या, भीमताल विधान सभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैडा,  सभासद नगर पालिका नैनीताल मनोज जोशी के अतिरिक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमॉयू परिक्षेत्र नैनीताल डॉ. नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी नैनीताल धीरज गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद थे। उक्त अवसर पर अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड भी विडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से उद्घाटन समारोह में सम्मिलित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago