उत्तराखण्ड

200 वंचित बालिकाओं के लिए जी.जी.आई.सी, राजपुर रोड देहरादून आसरा ट्रस्ट द्वारा बनाए गए आश्रय गृह का सीएम धामी ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी.जी.आई.सी, राजपुर रोड देहरादून में आसरा ट्रस्ट द्वारा 200 वंचित बालिकाओं के लिए बनाए गए आश्रय गृह का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आसरा ट्रस्ट द्वारा निराश्रित एवं वंचित बालिकाओं के लिए अच्छे आश्रय गृह का निर्माण किया गया है, जिसमें हर सुविधा देने के प्रयास किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जो अपना जीवन दूसरों की सेवा के लिए समर्पित करता है,  उनका जीवन सफल होता है। हमारी ये बालिकाएं अपनी शिक्षा सुगमता से ग्रहण कर सके, उनके लिए अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने में यह आश्रय गृह मददगार साबित होगा।

आसरा ट्रस्ट द्वारा बालिकाओं के लिए बनाये गये आश्रय गृह का लोकार्पण करते हुए सीएम धामी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में देश में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए अनेक प्राविधान किए गए हैं। राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की शुरुआत बाल वाटिकाओं से को गई है। शिक्षा के उन्नयन के लिए कई शिक्षकों द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें इस संकल्प से आगे बढ़ना है कि, जिन बच्चों की कोई परवरिश करने वाला नहीं है, उनको अच्छी शिक्षा देकर कैसे जीवन की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। इस अवसर पर विधायक खजानदास, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, प्रबंध निदेशक हेल्प एलाइंस आंद्रेय पार्नकॉफ एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

                                                         

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

ऑनलाइन इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग के नाम पर देश-विदेश में ठगी करने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

थाना राजपुर :- देहरादून पुलिस को गोपनीय माध्यम से राजपुर क्षेत्र कैनाल रोड के पास…

4 hours ago

धन शोधन मामले में जमानत मिली, ईडी के खिलाफ सत्येंद्र जैन की कानूनी लड़ाई जारी

राउज एवेन्यू कोर्ट शुक्रवार को धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन…

5 hours ago

नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन, विकास कार्यों की याद दिलाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी…

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा टीम आईआईटी पहुंची, खाने के सैंपल लिए और चूहों से निपटने की योजना बनाई जाएगी

रुड़की:- आईआईटी रुड़की की राधा कृष्ण मेस में चूहे निकलने के बाद आज खाद्य सुरक्षा…

7 hours ago

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिए शीघ्र होगी मंत्रिमंडल की बैठक

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की नियमावली का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। नियमावली का…

8 hours ago

आईआईटी रुड़की में हंगामा, मेस में चावल में मिले चूहे, छात्रों का विरोध

रुड़की :- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के राधा-कृष्ण भवन की मेस में सब्जी की…

8 hours ago