उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने सौंग नदी पुल के टूटे हुए हिस्से का किया निरीक्षण, सीएम ने कहा सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है खड़ी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर सायं रायपुर-थानो मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त सौंग नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री धामी ने क्षतिग्रस्त पुल को शीघ्रता के साथ आवागमन हेतु सुचारू रूप से संचालित किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुल के स्थायी निर्माण में भी तेजी लाने को कहा।

मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों तथा आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी के आसपास सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जाएगा। साथ ही लोगों के घरों को हुए नुकसान आदि में और आवश्यक मदद राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है।

सभी संबंधित अधिकारी आपदा पीड़ितों की मदद के लिये तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके इस दिशा में भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। नदियों के किनारे तटबंध के साथ ही सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जायेगा। इसके लिये यदि नदियों का चैनलाइजेशन किया जाना जरूरी होगा तो वह भी किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, देहरादून जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी दिलीप सिंह, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago