आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘राइज़ इन उत्तराखण्ड’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न उपक्रम एवं विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। प्रदेश में स्वरोजगार और स्टार्टअप की अपार संभावनाएं हैं। आज हमारा प्रदेश बड़े राज्यों की तुलना में तेजी से स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट (SkillDevelopment) की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।
वर्ष 2014 के बाद भारत को नई पहचान मिली है देश में कोविड वैक्सीनेशन (Covidvaccination) आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना, स्किल इंडिया जैसी तमाम योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए सरकार स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित कर रही है, इसके लिये बजट में भी व्यवस्था की गई है। वर्ष 2025 के रजत जयंती वर्ष को हम सब महाअभियान के तहत मनाएंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, ऋषिकेश नगर निगम के महापौर अनिता मंमगाई, राज्य एवं केंद्र सरकार कि प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…