देहरादून पुलिस लाइन में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रशासनिक भवन में क्वार्टर गार्ड एवं बैरिक का शिलान्यास किया गया। इस दौरान उन्होंने चीता मोबाइल का भी फ्लैग ऑफ किया। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्मार्ट पुलिस के विजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है और चारधाम यात्रा में भी पुलिस ने बहुत ही ऐतिहासिक कार्य किया है और आगे भी पुलिस ऐसा ही कार्य करेगी हम सब को पुलिस से ऐसी ही उम्मीद है।
दूसरी और डीजीपी अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग के माध्यम से जो महत्वपूर्ण निर्माण कार्य हुए हैं उससे काम करने का वातावरण बेहतर हो सकेगा।
वहीं इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार , अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार , एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ,गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के आईजी सहित तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…