देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 98 पदक विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर सम्मानित किया। साथ ही सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार की राशि भी प्रदान की। कार्यक्रम का आयोजन आईआरडीटी सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम धामी ने ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को नया आयाम दिया है। वह एक सामान्य आर्मी परिवार से थे, लेकिन अपने खेल के दम पर उन्होंने दुनिया में कई लोगों के दिलों पर राज किया है। खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
बता दें कि यह योजना 14 से 23 साल तक की आयु के खिलाड़ियों के लिए शुरू की गई है। आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को पहले से ही सरकार इस योजना का लाभ देती आ रही है। दूसरे चरण की योजना का आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर आगाज किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…