उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने अपना जन्मदिन बनाया यादगार, पहुंचे दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के बीच, केक काटकर बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दृष्टिबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक आदर्श विद्यालय के बच्चों ने उपहार स्वरूप अपने द्वारा बनाया गया मॉडल मुख्यमंत्री को भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे हर बार इस दिन पर यहां बच्चों के बीच आने का इंतजार रहता है और यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भगवान से आप सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में आप सभी लोग जिस किसी भी क्षेत्र में जाएंगे, वहां निश्चित ही सफलता प्राप्त पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं है जो आप लोग नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिव्यांग बच्चों की सर्वांगीण उन्नति के लिए प्रयासरत हैं। दिव्यांग शब्द भी मोदी  द्वारा ही दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश-प्रदेश की शुभकामनाएं आप बच्चों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हमें प्रदेश में कई स्थानों पर आपदा की चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे आज के दिन आपदा से प्रभावित लोगों के बीच जाएं और उनकी जो सेवा, मदद हो सकती है वे करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है 21 वीं सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा और हम प्रधानमंत्री जी के शब्दों को पूरा करने के लिए पूरे जी-जान से जुटे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान के फुटबॉल टूर्नामेंट का भी बॉल पर किक मारकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित शर्मा, पीके अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago