उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने न्यू कैंट रोड में “वेटरन सोल्जर्स सम्मान समारोह” में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज न्यू कैंट रोड में सेवा पखवाड़ा के तहत सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित “वेटरन सोल्जर्स सम्मान समारोह” में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारम्भ होकर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समाप्त हो रहा है। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि आप सभी वीर सैनिकों का सम्मान हम सभी के लिए अत्यन्त गर्व का विषय है, आज ये आपका सम्मान नहीं, अपितु आप वीरों को सम्मानित कर हम सभी स्वंय को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। आप लोगों की वीरता, शौर्य और समर्पण के कारण ही हमारे देश की सीमाएं सदा सुरक्षित रहीं है।

                                                                             पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित करते हुए सीएम धामी और मंत्री गणेश जोशी

भारतीय सेना का एक गौरवशाली इतिहास है और उस इतिहास के कुछ स्वर्णिम हस्ताक्षर आज हमारे सम्मुख उपस्थित हैं। हमारे वीर सैनिकों के प्रति देश का हर नागरिक सम्मान का एक अति विशिष्ट भाव रखता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्डी युवाओं के लिए सेना केवल आजीविका का माध्यम नहीं अपितु मां भारती की सेवा का एक मार्ग है। मैं स्वयं एक सैनिक परिवार से आता हूं और एक सैनिक पुत्र होने के नाते मैंने राष्ट्र सेवा के प्रति उस जज्बे को बहुत करीब से देखा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब वो दिन भी दूर नहीं है जब आधुनिकता में भी भारतीय सेना पूरे विश्व में श्रेष्ठ होगी। इसके लिए खाका तैयार हो चुका है। पूर्व सैनिकों के मार्गदर्शन में इस अभियान की सफलता भी सुनिश्चित हो रही है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक कर्नल बीएस रावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीबीएस बिष्ट सहित लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग, लेफ्टिनेंट जनरल राम प्रधान, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, बिग्रेडियर भगवान सिंह खत्री एवं सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago