उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

खटीमाः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उधमसिंह नगर के खटीमा के नगला तराई में अपने निजी आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं. उनकी अंत्योदय की विचारधारा के माध्यम से ही समग्र राष्ट्र ही नहीं, समग्र विश्व का विकास हो सकता है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है । जल्द ही राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का राज्य निर्माण करेगी.

मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया यादः मसूरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वीं जयंती  पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी घंटाघर स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल अमर रहे के नारे भी लगाए. वहीं, उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों से लाए भोजन को एक दूसरे का ग्रहण कराकर भाईचारे का संदेश दिया ।
मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पूरा जीवन समाज को समर्पित किया व हमेशा देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में राजनीति की हर समस्या का समाधान था. गांव, समाज और राष्ट्र के विकास का दर्शन था. लेकिन, साजिश कहें या कुछ और उनके विचार जन-जन तक नहीं पहुंच पाए. राष्ट्र की दशा और दिशा को बदलना है तो उनके विचारों का संरक्षण और संवर्धन करना बेहद जरूरी है ।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago