मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है। सीएम पार्टी के केंद्रीय नेताओं से भी भेंट कर सकते हैं। सीएम उन्हें चारधाम यात्रा में आने का न्योता भी देंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री राज्य के उन मसलों को उठाने जा रहे हैं जो केंद्र सरकार में लंबित हैं। इनमें ज्यादातर अवस्थापना विकास, सड़क, रेल व हवाई कनेक्टिविटी से जुड़े प्रस्ताव हैं।
इसके अलावा शहरी विकास, जल शक्ति, वन व पर्यावरण मंत्रालय से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार अवसर मिला तो सीएम राष्ट्रीय नेताओं से भेंट कर सकते हैं। राज्य सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है तो नए प्रदेश अध्यक्ष पर भी निर्णय जल्द होने की संभावना है। सूत्र इन राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की संभावना जता रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…