चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुरुवार को लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे। अद्वैत आश्रम मायावती में पुष्कर सिंह धामी ने ध्यान केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोहाघाट की गोद में बसा आश्रम एक रमणीक स्थान है। मायावती आश्रम में पुण्य आत्माओं का वास है यहां आना सौभाग्य की बात है। जिसकी कल्पना स्वामी विवेकानंद जी ने की थी, वह आश्रम आज भी भव्य और दिव्य दिखता है। यह शांति और ध्यान का केंद्र है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद जी के सपनों का भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के रूप में पूरा कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य दिव्य केदारपुरी एवं बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है।
इस दौरान उनके साथ स्वामी सहृदानंद महाराज , स्वामी एकदेवानंद महाराज, स्वामी विरेशानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, अध्यक्ष वन निगम कैलाश गहतोड़ी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…