उत्तराखण्ड

छावला इलाके में हैवानियत का शिकार हुई उत्तराखंड की बेटी के पिता से सीएम धामी ने की बात, दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

छावला गैंगरेप :  दिल्ली के छावला इलाके में साल 2012 में पौड़ी जिले की 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप और हत्या की घटना हुई थी। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट से दोषी साबित हुए तीन आरोपियों को बरी कर दिया था, जिसके बाद पीड़िता के परिजन काफी आहत हैं।

वहीं छावला इलाके में गैंगरेप की  हैवानियत का शिकार हुई उत्तराखंड की बेटी के पिता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने उन्हें हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह जब भी दिल्ली आएंगे तो उनसे मुलाकात करेंगे। उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखंड की बेटी के आरोपियों को बरी कर दिया था। सर्वोच्च अदालत के फैसले को लेकर दिल्ली से लेकर देहरादून तक प्रतिक्रिया है। राजनीतिक दल भी बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने को दिवंगत बेटी के पिता से दूरभाष पर बात की और उनका हाल चाल जाना।

छावला गैंगरेप: पीड़िता के पिता से बात करते हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें आश्वस्त किया कि ऐसे समय में हम सब लोग आपके साथ हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने उच्चतम न्यायालय में इस प्रकरण को देख रही वकील चारू खन्ना तथा केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी है, न्याय दिलाने के लिये हम हर संभव प्रयास करेंगे। इस मामले में उत्तराखंड सरकार भी आपके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि जब भी वे दिल्ली आएंगे तो उनसे मुलाकात भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में उन्हें न्याय दिलाने में जो भी मदद होगी, वह की जाएगी। बेटी के पिता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

छावला गैंगरेप

यह भी पढ़ें:-https://uttarakhandjagran.co.in/department-premier-league-2022-d-p-l-was-launched/

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago