आपने अधिकतर देखा होगा इस सीजन में जगह जगह भुट्टे के ठेले लगे रहते है और राह चलते लोग भुट्टे का स्वाद लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। वहीं इस मौसम में सीएम धामी ने अपने आवास को जाते समय पौष्टिकता से भरपूर भुट्टे का स्वाद लिया। राधा स्वामी सत्संग में बने हेलीपैड से अपने निजी आवास नगला तराई जाते वक्त पीलीभीत रोड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनीष कश्यप के ठेले पर रुककर भुट्टे का आनंद लिया।
पर्यटकों को सीएम धामी ने दिया संदेश
सीएम धामी ने कहा भुट्टा पोष्टिक तत्वों से भरपूर होने व स्वादिष्ट होने के कारण जनता और पर्यटकों के बीच मे काफी लोकप्रिय खाद्य वस्तु बन चुका है। जहाँ एक ओर भुट्टा खाने वाले व्यक्ति को पौष्टिक तत्वों की आपूर्ति होती है, वहीं दूसरी ओर ये किसानों व बेचने वालों की आय का जरिया भी बन रहा है। उन्होंने पर्यटकों को कहा कि राज्य में आने वाले पर्यटक भी एक बार भुट्टे का आनंद जरूर लें।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…