उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने एम.बी. फूड्स द्वारा स्थापित फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का किया शुभारम्भ, फल सब्जी मशरूम के प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लाट का भी सीएम ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुग्गावाला, हरिद्वार में एम.बी. फूड्स द्वारा स्थापित फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने फल सब्जी मशरूम आदि के प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम.बी. फूड्स द्वारा स्थापित प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में विकल्प रहित संकल्प के मंत्र लेते हुए अपने मंजिल की ओर बढ़ना चाहिए ताकि हम अपने सपनों को पूरा कर सकें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की बुग्गावाला क्षेत्र में 14 एकड़ पॉली हाउस के निर्माण से रोजगार जनित उद्योग लगाने से विकास की सामूहिक यात्रा तय होगी। इस प्लांट से आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा एवं प्लांट के माध्यम से क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। नेचर बेस्टो एवं एम बी फूड्स 150 से 200 परिवारों को रोजगार देकर भरण-पोषण में सहायता कर रहा है। उन्होंने बताया सरकार द्वारा One District One Product (ODOP) के तहत जिस प्रकार से हरिद्वार के लिए मशरूम का चयन किया गया है।

 

 

उसी प्रकार से प्रदेश में अल्मोड़ा में खुबानी, बागेश्वर में कीवी, चम्पावत में तेजपत्ता एवं मसाले, चमोली में मछली, देहरादून में बेकरी, नैनीताल में आडू, पौड़ी में माल्टा, रूद्रप्रयाग में चौलाई, टिहरी में अदरक, उत्तराकाशी में सेब, ऊधम सिंह नगर में आम एवं पिथौरागढ़ में हल्दी के उत्पादन हेतु चयनित किया गया है, इस योजना के तहत प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण ईकाईयों हेतु 49 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत कर दिये गये है। जिसके सापेक्ष 28 इकाईयां प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में स्थापित हो गयी हैं। इनसे दूर दराज गांव में रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य लेकर किए गए प्रयासों एवं प्रदेश के विकास के लिए बढ़ते हुए कदमों में एक और कदम, एमबी फूड्स ने स्थापित किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMEME) के तहत कई उद्यमों को खोला गया है जो कि सही मायने में नया भारत, समृद्ध, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर, विकसित भारत की राह दिखा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड प्रदेश में कृषि उत्पादों के बेहतर प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश के उद्यान विभाग द्वारा एमबी फूड्स को मशरुम इकाई स्थापना हेतु हार्टिकल्चर मिशन ऑफ नार्थ-ईष्ट हिमालियाज (HMNEH) योजना अंतर्गत 40% अनुदान उपलब्ध करवाया गया तथा सरकार द्वारा राज्य सेक्टर योजना अंतर्गत पुराने पॉली हाउस की पॉलिथीन बदलाव योजना में भी 50% अनुदान दिया गया एवं पूर्व में हार्टिकल्चर मिशन ऑफ नार्थ-ईष्ट हिमालियाज (HMNEH) योजना अंतर्गत 50% अनुदान पर पॉली हाउस निर्माण एवं जरबेरा पुष्प उत्पादन हेतु भी अनुदान दिया गया है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोरोना काल में कोई परिवार भूखा न सोए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कोरोना काल जैसे संकट में भी देश का विकास नहीं रुका एवं विकास की योजनाएं निरंतर चलती रही। कोरोना काल के बाद मेगा वैक्सीनेशन का कार्य भारत वर्ष में चलाया गया, साथ ही मानवता का परिचय देते हुए दुनिया भर में भारत द्वारा वैक्सीन बांटने का कार्य किया गया। भारत ने हमेशा से सभी के सुख और कल्याण की कामना करते हुए सर्वे भवंतु सुखिन, सर्वे संतु निरामया की भावना का संदेश दिया। उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड को प्रत्येक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने, एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा आने वाले समय में हम मुख्यमंत्री मशरूम विकास योजना को भी लागू करेंगे जिससे 25 हज़ार लोग लाभान्वित होंगे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago