हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में हाल ही में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को धारणा क्षमता के अनुसार ही प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और तीर्थयात्री पहुंचते हैं, वहां व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इनमें स्थलों का विस्तार, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा मानकों का पालन शामिल है।
मुख्यमंत्री सोमवार को एफटीआई में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये व्यवस्थाएं मनसा देवी मंदिर सहित सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सख्ती से लागू की जाएंगी।
कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थल जहां भीड़ नियंत्रण जरूरी
अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर सख्ती
मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी जमीनों पर हुए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों को विधिक नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया है, अन्यथा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
अब तक राज्य सरकार 7,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड ने वर्ष 2023-24 के इंडेक्स में सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में पहला स्थान प्राप्त किया है।
पंचायत चुनाव पर बोले मुख्यमंत्री
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला है। मतदाताओं ने गांवों की सरकार चुनने में जागरूकता दिखाई, जिससे पहले चरण में मतदान प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका स्थानीय विकास में अहम होती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…