मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों को नियुक्त कर दिया है। अब जल्द ही जिला योजना की बैठकें होंगी और जिला योजना के तहत काम शुरू होंगे। नई सरकार के गठन के बाद से ही जिला योजना की बैठकें नहीं हो पा रही थी और ना ही जिला योजना का बजट खर्च हो पा रहा था। इसकी सबसे बड़ी वजह जिलों के प्रभारी मंत्रियों का नियुक्त नहीं होना था। जिसको देखते हुए सीएम धामी ने जिलों में प्रभारी मंत्री नियुक्त कर दिए हैं।
उत्तराखंड में नई सरकार के गठन के बाद से ही जिला योजना की बैठकें नहीं हो पा रही थी। जिसको देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्ति कर दिये हैं। शासन से नियोजन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
इन मंत्रियों को इन जिलों का बनाया गया प्रभारी सचिव
1- सतपाल महाराज को हरिद्वार की जिम्मेदारी
2- प्रेमचंद अग्रवाल को उत्तरकाशी और टिहरी की जिम्मेदारी
3- गणेश जोशी को उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी
4- धन सिंह रावत को अल्मोड़ा और चमोली की जिम्मेदारी
5- सुबोध उनियाल को देहरादून की जिम्मेदारी
6- रेखा आर्य को नैनीताल और चंपावत की जिम्मेदारी
7- चंदन राम दास को पिथौरागढ़ और पौड़ी की जिम्मेदारी
8- सौरभ बहुगुणा को रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की जिम्मेदारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…