देश-विदेश

अरवल में सीएम नीतीश ने किया 120 करोड़ की योजनाओं का ऐलान, 144 परियोजनाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शुक्रवार को अरवल जिले में पहुंची। जहां उन्होंने 120 करोड़ का 144 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान वे करीब एक घंटे जिले में रहे और विभिन्न विभागों की योजनाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से अरवल जिले के महावीरगंज, केयाल पंचायत के हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने 350.37 करोड़ रुपये की लागत से बने सुलिस गेट का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बेलखारा में डिग्री कॉलेज, ग्रामीण उद्यान, महात्मा गांधी खेल परिसर और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया।

उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया और सात निश्चय योजनाओं के कार्यान्वयन का जायजा लिया। इसके अलावा, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, नगर विकास और जल संसाधन से जुड़ी कुल 144 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया।  मुख्यमंत्री ने नगर परिषद क्षेत्र पहुंचे। जहां 11 करोड़ 97 लाख रुपये की 38 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान अपने लाव लश्कर के साथ जहानाबाद पहुंचे। जहानाबाद में उनका चार जगह पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय से प्रगति यात्रा को लेकर उड़न खटोला से जिले के काको प्रखंड के धरहरा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कुमार चौधरी, मुख्य सचिव एवं डीजीपी के अलावा विभिन्न विभाग के प्रधान सचिव समेत कई लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा सबसे पहले धरहरा में पहुंची। जहां कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। उन्होंने कुल 241 करोड़ का विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से संवाद किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हम जब पहले यहां आए थे। उस समय महिलाओं के पास अच्छा पहनने को भी वस्त्र नहीं रहता था और अब आप लोग सब कितना अच्छा कपड़ा पहनने लगी हैं और भी बोलने लगी हैं। पहले आप लोग कहां बोलती थी। जब हम 2006 में यहां आए थे तो आप लोगों के हालात देखकर दूसरे लोगों से कर्जा लेकर जीविका दीदियों के लिए कई विकास योजनाएं चलाई।

इस दौरान वे करीब ढाई घंटे जिले में रहे और विभिन्न विभागों की योजनाओं का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने अरवल एवं जहानाबाद के विकास कार्यों का समीक्षा भी अधिकारियों के साथ समाहरणालय के सभा कक्ष में किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धरहरा के बाद काजीसराय पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के भवन एवं मनरेगा से निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया। इसी तरह से मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय के अरवल मोड़ के पास राजा बाजार अंडरपास एवं  प्रस्तावित आरओबी का स्थल का निरीक्षण किया।

इस मौके पर पथ निर्माण विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री अपने दल बल के साथ मलहचक स्थित इंडोर स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने स्टेडियम के पुनर्निर्माण कार्य को बारीकी से देखा। इसके बाद उपस्थित खिलाड़ियों से भी उन्होंने रूबरू हुए और खिलाड़ियों को उत्साहित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जिला समाहरनालय स्थित दीदी की रसोई का भी मुआयना किया। जहां जीविका दीदी से रसोई के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ अरवल एवं जहानाबाद जिले की समीक्षा बैठक की।

इस बाबत जदयू के प्रदेश नेता निरंजन केशव उर्फ प्रिंस ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिलेबासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उत्साह इस कदर है, जो देख सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्य जिले में किए हैं और कई का आज शिलान्यास के साथ-साथ उद्घाटन भी किया गया है। इस मौके पर हम के राष्ट्रीय नेता रितेश कुमार उर्फ चुन्नू ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में जिले में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। हम लोगों के द्वारा भी जहानाबाद एवं मखदुमपुर के विकास के लिए कई चीजों की मांग की गई है, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इसे पूरा किया जाएगा। इस मौके पर जहानाबाद जिला जदयू अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के अलावे विधान पार्षद प्रमोद कुमार चंद्रवंशी भी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago