उत्तराखण्ड

सीएम ने ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में की शिरकत

डोईवाला:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वन विश्राम गृह लच्छीवाला में आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा आयोजित ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं विभिन्न संगठन एवं संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको राज्य के विकास में भागीदार बनना होगा। राज्य के विकास किसी एक की नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक यात्रा है। हमारा प्रयास अपने कार्य दायित्वों को ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करके होंगे, तभी हम जन अपेक्षाओं का सम्मान करने में सफल होंगे।

‘हमारे मुख्यमंत्री’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग प्रतिभाशाली, मेहनती एवं लगनशील होते है। इसी का प्रतिफल है कि देश के उच्च पदों पर आसीन है। राज्य के लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य सेना एवं अद्धसैन्य बलों के माध्यम से देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहा है। देवभूमि के साथ वीरभूमि की भी हमारी पहचान है। हमारी सरकार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिवद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा गरीबों और समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े जरूरतमंद लोगों को जो मदद पहुंचाई जा रही है, यह एक पुण्य कर्म है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक एवं रचनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डोईवाला क्षेत्र के कारगिल शहीद जवानों के परिवारजनों, बी.एस.एफ एवं एस.एस. बी के जवानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लच्छीवाला के विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों का वितरण भी किया गया।

आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था आयोजित कार्यक्रम हमारे मुख्यमंत्री

इस अवसर पर विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, महामण्डलेश्वर स्वामी हरि चेतनानन्द, विनय कण्डवाल मंडल अध्यक्ष डोईवाला, मंडल अध्यक्ष माजरीग्रांट राजकुमार,  मनोज नौटियाल, नगीना रानी, ओमप्रकाश भट्ट आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें:-https://uttarakhandjagran.co.in/26-points-sealed-in-uttarakhand-cabinet-meeting/

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago