उत्तराखण्ड

सीएम पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी में रोड शो, दोपहर 12:30 बजे से डायवर्जन शुरू

निकाय चुनाव में प्रचार के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को हल्द्वानी शहर में रोड शो करेंगे। इसके लिए पुलिस ने दोपहर 12:30 बजे से रोड शो के समापन तक डायवर्जन प्लान जारी किया है।

सीएम दोपहर में एफटीआई स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से टीपीनगर, फायर स्टेशन तिराहा, मेडिकल कॉलेज गेट, धान मिल तिराहा, कैंसर अस्पताल तिराहा, जेल रोड होते हुए नवाबी रोड पहुचेंगे। यहां से रोड शो शुरू होगा। इस दौरान यह मार्ग जीरो जोन रहेगा। यहां डायवर्जन हेलिकॉप्टर उतरने से 10 मिनट पहले ही शुरू किया जाएगा। रोड शो का समापन तिकोनिया तिराहे पर होगा। यहां से सीएम एफटीआई ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान यह मार्ग जीरो जोन रहेगा।

छोटे वाहनों का डायवर्जन-

जब रोड शो जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी चौराहा के बीच होगा-

  • नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा जाने वाले वाहन नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर रोडवेज चौराहा से सीधे सिंधी चौराहा की ओर जाएंगे।
  • लाइफलाइन तिराहा से जेल रोड तिराहा जाने वाले वाहन कैंसर अस्पताल तिराहा, लाइफलाइन तिराहा से डायवर्ट होकर क्रियाशाला तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा होकर जाएंगे।

  • कालाढूंगी रोड से जेल रोड, कालाढूंगी तिराहा, नैनीताल रोड, बरेली रोड जाने वाले वाहन ऊंचापुल तिराहा, कुसुमखेड़ा तिराहा, सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा, पीलीकोठी तिराहा, मुखानी चौराहा से डायवर्ट होकर जाएंगे।

  • नवाबी रोड तिराहा से जेल रोड तिराहा के बीच वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

जब रोड शो कालाढूंगी तिराहा से तिकोनिया चौराहा के बीच होगा तब-

 

  • रामपुर रोड से आने वाले वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए क्रियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा होकर जाएंगे।
  • बरेली रोड से रोडवेज जाने वाले वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा से क्रियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा होते होकर जाएंगे।

  • पर्वतीय क्षेत्र से रामपुर, रूद्रपुर, बरेली, चोरगलिया आदि की ओर जाने वाले वाहन नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होकर जाएंगे।

  • पहाड़ से कालाढूंगी रोड जाने वाले वाहन कॉलटैक्स, हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए चंबल पुल से लालडॉट, ऊंचापुल चौराहा होकर जाएंगे।

रोडवेज बसों और निजी बसों का डायवर्जन-

जब रोड शो कालाढूंगी तिराहा से रोडवेज चौराहा के बीच होगा तब-

  • रामपुर रोड और बरेली रोड से आने वालीं बसों को टीपीनगर तिराहा, होंडा शोरूम तिराहा से तीनपानी तिराहा से गौलापुल बनभूलपुरा से रोडवेज को डायवर्ट किया जाएगा। जब रोड शो रोडवेज चौराहा पास कर लेगा तब समस्त बसें रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी।

जब रोड शो जेल रोड तिराहा से कालाढूंगी चौराहा के बीच होगा तब-

  • कालाढूंगी रोड से आने वालीं बसें ऊंचापुल, लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से हाईडिल तिराहा होते हुए तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाइन होते हुए रोडवेज तक आ सकेंगी। जब रोड शो रोडवेज चौराहा पास कर लेगा तब समस्त बसें सीधे कालाढूंगी चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।

 

  • पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार से गौला पुल से रोडवेज तक आ सकेंगी।
  • रोडवेज स्टेशन से रामपुर, बरेली रोड जाने वालीं बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से सिंधी चौक होकर जाएंगी।

  • रोडवेज बस स्टेशन और केमू स्टेशन से पर्वतीय क्षेत्र और कालाढूंगी रोड जाने वालीं बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन होते हुए तिकोनिया होकर जाएंगी।

 

  • रोड शो के दौरान कालाढूंगी रोड पर नवाबी रोड तिराहा से, बरेली रोड में सिंधी चौक से, रामपुर रोड में हिंदू धर्मशाला से, नैनीताल रोड में डिग्री कॉलेज तिराहा से रोडवेज की ओर आने वाले सभी वाहनों प्रतिबंधित रहेंगे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago