नई दिल्ली:- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का काफिला हैदरपुर फ्लाईओवर पर अचानक से रुक गया। बताया जा रहा है कि काफिले के सामने अचानक से चार से पांच गाय आ गईं। समय रहते चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिस चलते एक बड़ा हादसा टल गया। सीएम का काफिला करीब 15 मिनट तक फ्लाईओवर पर रुका रहा।
वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को हैदरपुर फ्लाईओवर पर पाए जाने वाले आवारा पशुओं के लिए उचित आश्रय स्थल खोजने का निर्देश दिया। सीएम रेखा गुप्ता आज मेट्रो पिलर्स का निरीक्षण करने निकली थीं। इस दौरान उन्होंने मेट्रो खंभों पर लगे पोस्टर और होर्डिंग्स हटाने का निर्देश दिया। मेट्रो पिलर पर चिपके पोस्टर्स और होर्डिंग्स पर आपत्ति जताते हुए सीएम ने कहा कि हमें दिल्ली को साफ और स्वच्छ बनाना है।
उन्होंने कहा, “सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। मुख्यमंत्री से लेकर किसी भी अन्य व्यक्ति तक को नहीं है। मेरा सबसे अनुरोध है कि दिल्ली को गंदा न करें। मेट्रो के खंभे हमारी दिल्ली की खूबसूरती हैं। यहां होर्डिंग, पोस्टर, बैनर नहीं लगाए जाने चाहिए।”
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…